दो पक्षों में हुआ विवाद,चली लाठियां,पांच घायल-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो पक्षों में विवाद हो जाने और लाठियों से भिड़ जाने की खबर सामने आयी है। इस मारपीट में पांच लोग घायल हो गए है। घटना जामसर पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर खेत में बिजान को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से चली लाठियों में पांच जने घायल हुए हैं। जामसर पुलिस के अनुसार दाउदसर गांव में जमीन को लेकर दाउदसर निवासी शफी मोहमद और लियाकत अली के बीच विवाद चल रहा है। शुक्रवार को एक पक्ष जमीन पर बिजान करने गया।

 

तब दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। हमले में दोनों पक्षों में जमकर गाली-गलौज व लाठियां चली। झगड़े में एक पक्ष के अशरफ, अकबर, रज्जाक, लियाकत व एक अन्य घायल हुआ हैं, जिन्हें पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। इसमें दो जनों को ज्यादा चोटें आई हैं। झगड़े की सूचना पर पुलिस जामसर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को पीबीएम अस्पताल भिजवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। थानाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि झगड़े में पांच जने घायल हुए हैं, जिनका उपचार चल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!