Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देर रात को सड़क हादसे में युवक के गंभीर रूप से घायल हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना गुसाईंसर बड़ा टोल नाके की है। जहां पर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार रात को पुसाराम बोलेरो में सवार होकर श्रीडूंगरगढ़ से अपने गांव लोढ़ेरा जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में टोल के रखे हुए बोर्ड से हादसा हो गया। जिसे आसपास के लोग अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टरों ने उसे संभाला और गले पर चोट के बाद टांके लगाए है।
