You are currently viewing बीछवाल: फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक को लगा करंट,हो गयी मौत-Bikaner News 

बीछवाल: फैक्ट्री में काम कर रहे श्रमिक को लगा करंट,हो गयी मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीछवाल स्थित एक रसगुल्ला फैक्ट्री में काम करते समय एक श्रमिक को करंट लग गया, जिससे वह वहां बनी गर्म पानी की खेळी में गिर गया। वह गंभीर झुलस गया। उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लग गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीछवाल पुलिस के अनुसार जामसर के धोलेरा गांव निवासी गिरधारीराम 27 पुत्र पूनमचंद नाई बीछवाल इंडस्ट्रीज एरिया स्थित रसगुल्ला फैक्ट्री में काम करता था।

 

सोमवार शाम करीब सात बजे वह भट्टी पर दूध का छैना तैयार कर रहा था। तब उसे करंट लग गया, जिससे वह वहां बनी गर्म पानी की खेळी में गिर गया। वह झुलस गया। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर लेकर गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मृतक के भाई छैलूराम नाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है।