गंगाशहर:युवक पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का किया प्रयास,गंभीर हालात में किया रैफर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवक पर गाड़ी चढ़ाकर मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में आदेश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। परिवादी ने 9 नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। जभेश्वर नगर निवासी विष्णु सियाग पर गुरुवार रात को हमला हुआ। हमले में वह गंभीर घायल हुआ है।

 

घायल के भाई आदेश की रिपोर्ट पर बाबूलाल,बजरंग, सुखदेव, मनीष, रामचन्द्र, राधेश्याम, पूनमचंद, श्रवण कुमार, सुभाष व दो-तीन अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई गुरुवार को चौपड़ा बाड़ी गंगाशहर गया था। तब आरोपियों ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने उस पर गाड़ी चढ़ा कर जान से मारने की कोशिश की। युवक विष्णु के गंभीर चोटें आई हैं। उसे पीबीएम अस्पताल से जोधपुर के लिए रैफर कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!