राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाखों रूपए हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में पूगल निवासी पन्नाराम ने राजु ङ्क्षसह,उमेश जोशी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मुक्ताप्रसाद क्षेत्र में 31 मार्च 2024 से 15 मार्च 2025 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताय कि सुमन कंवर को एक प्लॉट दिलवाया गया था।
भूखंड विक्रेता को परिवादी द्वारा 8 लाख रूपए दिए गए थे,जिस पर आरोपी द्वारा कहा गया कि लोन की किस्त पुरी होने पर पैसे वापस मिल जाएंगे। जब लोन की किश्त पुरी कर दी तो आरोपियों से पैसे मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थ की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।