मजदूरी पर जा रहे युवक पर जंगली सुअर ने किया हमला

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मजदूरी पर जा रहे युवक पर जंगली सुअर द्वारा हमला करने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत से जुड़ी है। जहां पर सोमवार को राणासर निवासी अर्जुन सिंह गांव से बाइक पर भानीपुरा काम करने जा रहा था। इस दरम्यान वह राणासर व भानीपुरा के बीच रुका। बाइक से उतर कर वह मोबाइल पर बात करने लगा।

 

तभी जंगली सूअर ने अर्जुन सिंह पर हमला कर दिया। सूअर ने अर्जुन के सीने पर गहरा घाव कर दिया। हाथों को बुरी तरह जख्मी कर दिया। अर्जुन ने शोर मचाया, तो आसपास के ग्रामीण दौड़ कर मौके पर पहुंचे। अर्जुन को सूअर से छुड़ाया और स्थानीय अस्पताल ले गए बाद में परिजन उसे पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!