क्राइम ब्रांच का नकली अधिकारी बनकर घूमता रहा बीकानेर कलेक्ट्रेट में,ड्राइवर ने खोल दी पोल,चढ़ा पुलिस के हत्थे-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसके बाद बीकानेर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस ने रावतसर निवासी पवन कुमावत को गिरफ्तार किया है। एडिशनल एसपी सिटी सौरभी तिवाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि फर्जी क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर घूम रहे पवन को गिरफ्तार किया है।

 

जो कि क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर लोगों को काम करवाने का झांसा देकर अपने चंगुल में फसाता था। तिवाड़ी के अनुसार पवन कुमावत बाकयदा भारत सरकार के नाम की प्लेट निजी गाड़ी पर लगाकर घूमता था और बाकयदा कई बार कलेक्ट्र भी आया था।
इसी दौरा गाड़ी ड्राइवर ने कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद पुलिसकर्मी को पैसे नहीं देने की बात कहीं। जिसके बाद पुरे मामले पर पुलिस की नजर पड़ी और एक्शन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को मोती भवन से हिरासत में लिया है।

 

जानकारी के अनुसार आरोपी ने अपने पद की धोंस दिखाकर बीकानेर के कई होटलों में रूका और बिना पैसे दिए ही खाना खाया। वहीं फर्जी तरीके से अधिकारी बने पवन कुमावत अपने साथ एक युवती को भी साथ में रखता था। बताया जा रहा है कि पवन के खिलाफ मोहाली में भी पहले मुकदमा दर्ज है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!