खुद को लॉरेंस का शूटर बताकर ज्वैलर से मांगे 20 लाख,लिखा-गलतफहमी में मत रहना-gangstar Lawrence

gangstar Lawrence राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। खुद को लॉरेंस गैंग का शूटर बताकर लाखों रूपए की डिमांड करने की खबर सामने आयी है। मामला भरतपुर के अटलबंद थाना क्षेत्र से जुड़ा है। इस सम्बंध में ज्वैलर ने पुलिस को रिपोर्ट दी है। परिवादी तिलकधारी ज्वेलर्स के मालिक राजकुमार गोयल ने बताया- मैं कल वृंदावन गया हुआ था। शाम 6.30 बजे बेटे शेखर का कॉल आया। उसने बताया कि एक धमकी भरा कॉल आया है।

 

उसने मैसेज करके भी धमकी दी है और 20 लाख रुपए की डिमांड की है। बेटे ने बताया कि उसके फोन की बैटरी डाउन थी। इसलिए कॉल पर पूरी बात नहीं हुई। बीच में ही फोन स्विच्ड ऑफ हो गया। इसके बाद कॉलर ने वॉट्सऐप पर एक के बाद एक 5 मैसेज किए। ये मैसेज कल शाम 6.49 बजे किए गए हैं। इनमें लिखा है- लॉरेंस गैंग, तेरे बारे में सब जानते हैं। दो दिन में तुझे पैसा देना है, 20 लाख रुपए। किसी तरह की गलतफहमी में मत रहना। तेरे पीछे अपने बंदे लगे हुए हैं, याद रखना। तेरे घर-परिवार के बारे में सब जानते हैं।

 

ज्वेलर ने बताया- इसके बाद रात 9.50 बजे फिर 2 मैसेज आए। इनमें लिखा था- तेरे घर परिवार के बारे में सब जानकारी है। लॉरेंस गैंग। बाकी तेरी मर्जी। ज्वेलर ने कहा- मैंने बेटे से दोनों स्क्रीन शॉट मांगे। मैसेज पढ़कर हम घबरा गए। सुबह (रविवार) मैं लौटा और हमने 100 नंबर पर पुलिस को कॉल किया, लेकिन लाइन व्यस्त आ रही थी। इसके बाद मैं सर्राफा बाजार गया और साथी व्यापारियों से इस घटना का जिक्र किया। पुलिस मामले की जांच में जुअी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!