Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बाथरूम में गिरने से महिला की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र के झुग्गी झोपड़ी मेडिकल कॉलेज के पीछे 20 जून की है। इस सम्बंध में मृतका के पति वीरेन्द्र ङ्क्षसह ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी पत्नी अलसुबह झोपड़ी में बने कच्चे बाथरूम में गयी थी।
इसी दौरान बाथरूम में उसकी पत्नी देवकी बाई गिर गयी और बेहोश हो गयी। जिसे बेहोशी की हालात में उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।