कोटगेट:तीसरी मंजिल से गिरा मिस्त्री और हो गयी मौत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बिजली मिस्त्री की काम करते समय नीचे गिर जाने से मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोटगेट पुलिस थाना क्षेत्र के रानी बाजार चोपड़ा कटले के पीछे 19 जून की शाम को करीब 6 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे चन्द्रप्रकाश गहलोत ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसको पिता मनोज कुमार बिजली मिस्त्री थी जो कि बिजली से जुड़े काम करते थे।

 

इसी के चलते 19 जून को उसके पिता रानी बाजार चौपड़ा कटले के पीछे एक मकान की तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। काम करते समय अचानक उसके पिता गिर गए। जिसके बाद उन्हें पीबीएम अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!