शाकद्वीपीय फाइटर रही शाकद्वीपीय राइजि़ंग सीरीज़ की विजेता

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। स्थानीय ऊन मंडी मैदान में पाँच दिवसीय शाकद्वीपीय राइजि़ंग सीरीज़ का आयोजन किया गया। इस सीरीज़ में शाकद्वीपीय फाइटर और राइजि़ंग स्टार के मध्य कुल पाँच मैच खेले गये जिसमे शाकद्वीपीय फाइटर ने राइजि़ंग स्टार को 3-2 से हराकर विजयी खिताब अपने नाम किया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राजेश शर्मा और गणेश शर्मा ने विजेता एवं उप-विजेता टीम को ट्रॉफ़ी दी। प्रतियोगिता में मैन ऑफ़ दी सीरीज़ पवन शर्मा रहे,जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से अपनी टीम को विजयश्री बनाया।

 

मुख्य अतिथि राजेश शर्मा ने कहा की इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य नई प्रतिभाओ को सीनियर खिलाडिय़ो के साथ खिलाकर उनको प्रशिक्षण देना है एवं सभी आपस में मिलकर खेले और आगामी प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन करें। गणेश शर्मा ने कहा की निश्चित ही ऐसे आयोजन से खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा दिखाने का एक अच्छा मौक़ा मिला। जिससे आगामी समय में कई खिलाड़ीयों के प्रदर्शन में सुधार देखने को मिलेगा। आयोजन से जुड़े शुभम शर्मा ने बताया की यह आयोजन आगामी समय में भी निरंतर जारी रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!