कोटगेट:भरोसे पर दिया गहने और नकदी का बैग,अब देने से किया इंकार-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बैग में रखी हजारों की सोना,चांदी व नकदी के बैग को हड़पने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में धोबी तलाई निवासी राजोसाव ने मिथलेश कुमार,बंदना,रूबी देवी,अनिल माथो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 27 अप्रैल 2025 गली नंबर धोबी तलाई की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि वह अपने पैतृक गांव से विवाह का सामान,गहने,सोने,चंादी के जेवरात,20 हजार की नकदी एक बैग में रखे हुए थे। जाते समय बैग ले जाना भूल गए और किरायेदार के कहने पर आरोपी को दे दिए। अब वापस मांगने पर नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!