Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। घर पर हमला करने और पत्थर फेंकने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र में 18 जून की रात की है। इस सम्बंध में वार्ड नं. 35 के रहने वाले रूपङ्क्षसह ने भगवंत ङ्क्षसह,पुनम ङ्क्षसह,तेजु ङ्क्षसह,श्रवण ङ्क्षसह व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।
परिवादी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर उसके घर पर आए। आरोपियों ने उसके घर पर पत्थरबाजी की और पत्थर फेंकते हुए गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके परिवार को मारने की धमकी से रात में हमला किया। परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसे मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।