गुमशुदा युवती का प्लास्टिक के कट्टे में क्षत विक्षत हालात में मिला शव,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क गुमशुदा युवती का बोरे में शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना प्रतापगढ़ के पारसोला थाना इलाके की है। जहां पर लोहागढ़ चौकी इलाके से पांच दिनों से लापता एक युवती का शव अन्य गांव के पास बोरे में भरा जमीन में दफन मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। शव को चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां मेडिल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।

 

पुलिस के अनुसार गांव के परिवार ने रिपोर्ट दी कि उनकी पुत्री 12 जून को बहन के साथ भरकुंडी गांव में मूंग की कटाई करने गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई। इसके बाद परिजनों को ने अपने स्तर पर ही उसकी तलाश की। परिजनों जानकारी मिली कि भूला को 13 जून को आखिरी बार वाजना गांव में किसी के साथ देखी गई थी। वहीं खोजबीन के दौरान वाजना गांव के नाले के पास दुर्गंध आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

 

इसके बाद पुलिस टीम व युवती के परिजन मौके पर पहुंचे। जिसमें मोबाइल यूनिट, बांसवाड़ा से एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। जहां उक्त स्थान पर खुदाई की। जहां से प्लास्टिक के बोरे में भरा युवती का शव निकाला गया।
पुलिस की ओर से प्रकरण दर्जकर विभिन्न पहलुओं के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

 

थाना प्रभारी ने बताया कि वाजना गांव में जिस युवक से मृतका मिलने के लिए गई थी। वह युवक और उसके परिजन गायब है। उसके घर पर ताला लगा हुआ है। ऐसे में पुलिस युवक व और परिजनों की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने बताया कि वहां खुदाई शुरू की गई तो एक प्लास्टिक के कट्टे में भरा हुआ शव दिखा। जो पूरी तरह से क्षत विक्षत हो चुका था। शव की शिनाख्त करना भी मुश्किल हो रहा था। परिजनों ने कपड़ों के आधार पर मृतका की पहचान की। संभवतया हत्या करने के बाद शव को बोरे में भरकर जमीन में दफन कर दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!