मानसून की एंट्री,इन पांच जिलों में भारी बारिश की चेतावनी-Weather report 

Weather report 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में बुधवार को मानसून की एंट्री हो गयी है। जयपुर केन्द्र ने इसकी घोषणा की। जिसके बाद लगातार प्रदेश के आधे से अधिक जिलों में बारिश भी शुरू हो गयी है। वहीं गुरूवार को मौसम विभागने प्रदेश के 27 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें से 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है। मौसम केंद्र जयपुर ने अगले चार दिन दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई है।

 

जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार को रुक-रुककर हल्की बरसात होती रही। बुधवार को पश्चिमी राजस्थान में एक बार फिर गर्मी ने अपने तेवर दिखाए।
आज अजमेर,भीलवाड़ा,चितोडग़ढ़,बूंदी,राजसमंद में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। वहीं चुरू,नागौर,सीकर,झुझुनूं, जयपुर,दौसा,अलवर, भरतपुर,धौलपुर,करौली,सवाई माधोपुर,टोंक, कोटा,बारां, झालावाड़,प्रतापगढ़, बांसवाड़ा,डूंगरपुर,उदयपुर,जालोर, सिरोही,पाली में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!