बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता,तांत्रिक चढ़ा पुलिस के हत्थे

राजस्थान 1st न्यूज़,बीकानेर। तंत्र मंत्र विधा से पैसे ऐंठने और तीन लोगो की मौत के मामले में बीकानेर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामला खाजूवाला से जुड़ा है। जहां प्रकरण के मुख्य सरगना तांत्रिक एम.शिवा को पकड़ लिया गया है। खाजूवाला सीओ अमरजीत चावला के अनुसार तांत्रिक एम.शिवा को पुलिस की टीम ने तेलंगाना में दस्तयाब किया है, जिसको लेकर पुलिस की टीम बीकानेर के लिए रवाना हो चुकी है।

 

संभवत: पुलिस की टीम गुरुवार शाम तक आरोपी लेकर बीकानेर पहुंच जाएगी। बीकानेर आने के बाद आरोपी तांत्रिक से पुलिस कड़ाई से पूछताछ करेगी। इस पूछताछ में पूरा प्रकरण के स्पष्ट होने की संभावना है, क्योंकि तांत्रिक को पता है कि घटना में कौन-कौन शामिल था और किसका क्या रोल रहा।

 

बता दें कि खाजूवाला में तांत्रिक के साथ कुछ लोगों ने मिलकर पैसे 33 गुना करने का झांसा दिया था। इस लालच के चक्कर में नशीला प्रसाद खाने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस प्रकरण में अब तक तीन लोगों को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें मृतक गफ्फार का दामाद मुश्ताक, जोधपुर निवासी रामस्वरूप व बेरियावाली निवासी यूसुफ अली शामिल है। इसके अलावा मृतक गफ्फार के पुत्र सलमान की कार से पुलिस ने 40 लाख रुपए बरामद किये थे। पुलिस के अनुसार इस प्रकरण में अभी और कई गिरफ्तारियां होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!