एक ही दिन में सात फ्लाइट हुई कैंसिल,सभी विदेश से आने-जाने वाली थी,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। अहमदाबाद में हुए विमान हादसे के बाद लगातार विमान को लेकर खराबी खबरें सामने आ रही है। कभी फ्लाइट को बीच रास्ते में रोका जा रहा है तो कहीं फ्लाइट में घंटो यात्री बिना एसी के बैठ रहे हैं। वहीं मंगलवार को एक ही दिन में सात फ्लाइट रद्द कर दी गयी।

 

जिनमें सभी फ्लाइट विदेश के लिए उड़ान भरने वाली थी। एअर इंडिया की 7 इंटरनेशनल फ्लाइट मंगलवार को रद्द कर दी गईं। इनमें अहमदाबाद-लंदन, दिल्ली-पेरिस, दिल्ली-वियना, लंदन-अमृतसर, दिल्ली-दुबई, बेंगलुरु-लंदन फ्लाइट शामिल हैं। इसके अलावा सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही फ्लाइट के पैसेंजर्स को कोलकाता एयरपोर्ट पर उतारा गया।

 

अहमदाबाद में 12 जून को फ्लाइट क्रैश हुई थी। इसकी जगह अहमदाबाद से लंदन के लिए नई फ्लाइट शुरू की गई है। यह फ्लाइट मंगलवार को लगातार दूसरी बार रद्द की गई। फ्लाइट को दोपहर 1.10 बजे उड़ान भरना था, लेकिन टेकऑफ से कुछ घंटे पहले तकनीकी खामी की बात कही गई। 16 जून को भी यह फ्लाइट रद्द की गई थी। लंदन से अमृतसर आ रही फ्लाइट को भी तकनीकी दिक्कतों के चलते रद्द किया गया। उधर, सैन फ्रांसिस्को से मुंबई जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट में सोमवार रात को तकनीकी खराबी आ गई।

 

इसके चलते यात्रियों को मंगलवार सुबह कोलकाता एयरपोर्ट पर प्लेन से उतारना पड़ा। मंगलवार को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय की एअर इंडिया के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें एयरलाइन को विमान सुरक्षा पर ध्यान देने, फ्लाइट ऑपरेशन को सख्त करने और समय पर फ्लाइट डिपार्चर ये तय करने के निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!