राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसान मोर्चा के कार्यकर्त्ताओ द्वारा किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष क़ृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के जन्मदिवस पर आज सेटेलाइट अस्पताल परिसर मे सेवा समर्पण का कार्य रखा गया इस दौरान मरीजों एवं उनके परिजनों को केले वितरण किये गए। इस कार्यक्रम मे चंद्र मोहन जोशी जिलाध्यक्ष, किसान मोर्चा ने प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा भगीरथ चौधरी के जीवन परिचय एवं उपलब्धीयों को कार्यकर्ताओ को सुनाया।
कार्यक्रम में किसान मोर्चा महामंत्री पुनम चंद पुनिया, सुशील शर्मा, बाबूलाल सैनी, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह सिसोदिया, राजाराम राहुल पारीक, छत्तर सिंह चौहान, ओम प्रकाश नांगल, जिला मंत्री कमल सैन, गोपाल सिंह खींची, अशोक राजपुरोहित, जगदीश सोलंकी,सदस्य संतोष प्रजापत,ललित झंवर, विकी खत्री मौजूद रहे।