ससुराल राजीनामा करने पहुंचे दामाद पर किए लोहे की रॉड से वार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। राजीनामा करने ससुराल गए दामाद के साथ मारपीट करने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के रामसीसर गांव से जुड़ी है। जहां पर ससुराल गए दामाद के साथ मारपीट की गयी है। ढांढ़ण निवासी 32 वर्षीय राजेन्द्र कुमार की शादी 12 साल पहले रामसीसर गांव में हुई थी। पिछले चार साल से पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। ससुराल पक्ष ने राजेन्द्र पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज करवाया था।

 

इस मामले में उन्हें दो महीने जेल भी काटनी पड़ी। राजेन्द्र इस केस में राजीनामा करने के लिए ससुराल गए थे। ससुराल पक्ष के लोग इस बात से नाराज हो गए। उन्होंने लोहे की रॉड से राजेन्द्र पर हमला कर दिया। हमले में राजेन्द्र के सिर में चोट आई और हाथ टूट गया। सूचना मिलने पर रामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल राजेन्द्र को रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद सिर में गंभीर चोट के कारण उन्हें चूरू के सरकारी डीबी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!