इस क्षेत्र के युवाओं के लिए शुरू होने जा रहा है प्रशिक्षण शिविर,मिलेंगे रोजगार के अवसर-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए एक अनूठी पहल रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा की गई है। जिसके तहत टेली अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर के प्रशिक्षण शिविर का नया बैच शीघ्र कोलायत में प्रारंभ किया जा रहा है। क्लब अध्यक्ष सुनील सारडा एवं रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के संयोजक रोटेरियन मनीष तापडिय़ा ने बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर के लिए युवाओं से अग्रिम रूप से आवेदन मांगे गए हैं।

 

कोलायत के तरूण कम्प्यूटर्स, वार्ड नंबर 12, रेलवे कॉलोनी के पास में सुबह 9 बजे से 11 तक फॉर्म उपलब्ध है तथा 85599 62777, 94149 69054 नंबर पर व्हाट्सएप संदेश प्रेषित करके आवेदन पत्र प्राप्त किये जा सकते हैं। उपरोक्त फॉर्म भरकर 21 जून तक जमा करवाए जा सकते है। 22 जून को प्राप्त आवेदन के सभी विद्यार्थियों का कमेटी द्वारा इंटरव्यू लेकर उनका चयन किया जाएगा तथा चयनित विद्यार्थी रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के द्वारा प्रारंभ होने वाले नए बैच में निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे।

 

टेली अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर का ये कोर्स 3 माह का आयोजित किया जा रहा है तत्पश्चात टेली कंपनी का एग्जाम दिलवा कर सर्टिफिकेट प्रदान किया जाता है तथा उनको नौकरी उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाता है।
क्लब सचिव मुकेश बजाज ने बताया कि वर्तमान सत्र में यह टैली प्रशिक्षण शिविर का चौथा बैच है तथा अब तक रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के तहत इस सत्र में 110 विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं।

 

रोटरी स्किल डेवलपमेंट सेंटर के संरक्षक पूर्व प्रांतपाल रोटेरियन अनिल महेश्वरी पूर्व प्रांतपाल रोटेरियन राजेश चुरा एवं रोटेरियन शशि मोहन मूंधड़ा ने बताया कि आगामी समय में इस प्रकल्प पर कई नए कोर्स प्रारंभ किए जाएँगे और समाज के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में रोटरी क्लब बीकानेर सर्वजन हितार्थ प्रकल्प करने में सदैव प्रयासरत है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!