चुग्गा डालने गए व्यक्ति का कई किलोमीटर दूर मिला शव-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चुग्गा डालने गए व्यक्ति के रास्ता भटक जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में मृतक के बेटे पुखराज कच्छावा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके पिता नत्थुराम जिनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।

 

जिसके चलते उसके पिता 13 जून को हमेशा की तरह जानवरों को चुग्गा डालने के लिए गए लेकिन वापस नहीं लौटे तो इधर-उधर पता किया लेकिन कहीं नहीं मिले। परिवादी ने बताया कि उसके पिता रास्ता भटक गए और उनकी किसी कारणवश मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!