You are currently viewing तस्करी के मामले में फरार चल रहा 5 हजार का इनामी गिरफ्तार

तस्करी के मामले में फरार चल रहा 5 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के मामले में फरार चल रहे तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई छतरगढ़ पुलिस ने आईजी के निर्देशों पर की है। पुलिस टीम ने वर्ष 2024 में तस्करी के मामले में फरार चल रहे शबीर खां को गिरफ्तार किया है।

 

जिस पर पुलिस ने 5 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। आरोपी के खिलाफ पूर्व भी आधा दर्जन मामले दर्ज है। जिनमें सदर,रायसिंहनगर,सुरतगढ़, समेजाकोठी,पदमपुर,छतरगढ़ थानों में मामले दर्ज है। आरोपी लंबे समय से फरारी काट रहा था।