अहमदाबाद विमान क्रैश मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कल दोपहर करीब ड़ेढ बजे के आसपास अहमदाबाद हुए विमान क्रैश के मामले में 265 लोगों के शव अब तक मिल चुके है। जिसमें से 241 शव प्लेन में मौजूद यात्रियों के बताए जा रहे है। वहीं अन्य शव के बाद जानकारी जुटाई जा रही है। 5 मृतक उस मेडिकल हॉस्टल के हैं, जहां प्लेन क्रैश हुआ था। आज सुबह पीएम नरेन्द्र मोदी मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। अधिकारियों को इस सम्बंध में निर्देश दिए गए।
इसके बाद वे सिविल अस्पताल गए, जहां वे करीब 10 मिनट पीडि़तों से मिले। विमान जिस बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल पर गिरा, वहां 50 से ज्यादा लोग मौजूद थे। हालांकि, अभी यह क्लियर नहीं हुआ है कि हॉस्टल में कितनी मौतें हुई हैं।
वहीं हॉस्पीटल के बाहर विमान में मौजूद यात्रियों के परिजन बेसुध हालात में बैठे है तो कोई बिलख रहा है। कई परिजनों ने अपने डीएनए सैंपल दिया है ताकि शवों की पहचान हो सके। हादसे के बाद से ही यात्रियों के परिजनों का बुरा हाल है। इस हादसे में राजस्थान के भी करीब एक दर्जन यात्रियों की मौत हुई है।
बता दे कि एअर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट एआई-171 ने गुरुवार दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरी थी। इसमें 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक समेत कुल 230 यात्री सवार थे। दो मिनट बाद ही फ्लाइट क्रैश हो गई। इनमें 103 पुरुष, 114 महिलाएं, 11 बच्चे और 2 नवजात थे। बाकी 12 क्रू मेंबर्स थे। मृतकों में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी भी शामिल हैं, जबकि सिर्फ एक यात्री की जान बची है।