दो ट्रक-ट्रेलर में भिड़ंत,दोनो ड्राइवर की मौत,एक ड्राइवर जिंदा जला-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में दो ट्रक-ट्रेलरों में भिड़ंत के बाद दोनो गाडिय़ों के ड्राइवरों के जिंदा जल जाने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत के नयागांव के पास की है। जहां पर बुधवार देर रात को दो ट्रक-ट्रेलरों के बीच भीषण भिड़ंत हो गयी। इससे ट्रेलरों में आग लग गई। हादसे में दो चालकों की मौत हुई। एक चालक ट्रक में जिंदा जल गया। हादसे का पता चलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

 

पुलिस के अनुसार हादसा बुधवार रात करीब ढाई बजे नेशनल हाई-वे 11 पर स्थित नया गांव के पास भाटी पेट्रोल पंप के सामने हुआ। हादसे में ट्रेलर चालक घड़साना के पतरोड़ा हाल जैतसर मंडी निवासी सुखदेव सिंह पुत्र जोगेन्द सिंह कबोज एवं चूरू जिले के राजियासर (मीठा) निवासी बाबूसिंह पुत्र महावीर सिंह राजपूत की मौत हो गई। वहीं जैतसर निवासी धीरज शर्मा पुत्र देवदत्त शर्मा घायल हो गया।

 

मिट्टी लदा ट्रक फलौदी की तरफ जा रहा था, जबकि खाली ट्रेलर बीकानेर की तरफ आ रहा था। तभी भाटी पेट्रोल पंप के सामने ट्रेलरों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। धमाके की आवाज सुनकर पेट्रोल पंपकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने नजदीकी टोल नाके और कोलायत थाने को सूचना दी। भिड़ंत के बाद एक ट्रेलर में आग लग गई, जिसमें चालक और खलासी फंसे हुए थे। तब तक हाइवे प्रभारी गिरवर सिंह, दमकल और टोलकर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

 

पुलिस ने ग्रामीणों व टोलकर्मियों की मदद से आग की लपटों से घिरे खलासी को बाहर निकाला। इसके बाद आग ने रौद्ररूप धारण कर लिया। चालक ट्रेलर में फंस गया। आग भभकने से चालक चीखता रहा। मदद मांगता रहा। सभी लोग बेबस खड़े देखते रहे। कुछ समय बाद ट्रक से आवाजें आना बंद हो गईं। आग पर काबू पाया गया, तब तक चालक की मौत हो गई थी।

 

थानाधिकारी लखबीर सिंह ने बताया कि आग में जिंदा जले चालक सुखदेव सिंह की पहचान खलासी धीरज ने की है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। शवों को कोलायत अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। जलने से चालक सुखदेव सिंह की पहचान नहीं हो पा रही है। एहतियात के लिए उसकी डीएनए जांच भी कराएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!