दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म,दो सग्गे भाईयों पर आरोप-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दो किशोरियों के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। मामला पूगल पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर दो किशोरियों के साथ दो भाईयों ने दुष्कर्म किया। इस सम्बंध में पीडि़ता के पिता ने दो भाईयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोपियों में एक नाबालिग भी है। पुलिस के अनुसार घटना छह-सात महीने पहले की है।

 

परिवादी का कहना है कि उसकी बड़ी बेटी घर पर नहा रही थी। तब आरोपी घर में आया। उसने बेटी को अकेली पाकर नहाते हुए का फोटो व वीडियो बना लिया। बाद में ब्लैकमेल करने लगा। उसे डरा धमका कर बलात्कार किया। कुछ समय बाद ही आरोपी का छोटा भाई छोटी बेटी को धमकाने लगा।

 

परिजनों को बताने पर बदनाम करने का डर दिखाने लगा। इससे छोटी बेटी भी डर गई। नाबालिग आरोपी ने छोटी बेटी के साथ भी बलात्कार किया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं। आरोपियों से परेशान होकर बेटियों ने अपनी मां को आपबीती बताई। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!