मौसम: बीकानेर संभाग में आज मौसम विभाग ने जारी किया ये अलर्ट-Weather report 

Weather report राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। प्रदेश में गर्मी से राहत जारी है। रह-रहकर आंधी ओर बारिश के चलते तापमान में कमी आयी है। राजस्थान में पश्चिम विक्षोभ के असर से मौसम बदल गया है। बारिश-आंधी के कारण तापमान गिरा है और लू से भी राहत मिली है। बुधवार 4 जून को भी जयपुर सहित 29 जिलों में आंधी-बारिश येलो अलर्ट जारी किया गया है।

 

मंगलवार की रात को भी बीकानेर सहित अनेक जिलों में बूंदबांदी और रिमझिम से मौसम सुहाना हो गया। बीकानेर में एक मकान ढह गया। वहीं, सीकर में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। घर-दुकानों में पानी घुसने से काफी नुकसान हुआ है।

 

मौसम विभाग ने बीकानेर,गंगानगर,हनुमानगढ़, चुरू,झुझुनूं, सीकर,जयपुर ,अलवर,सवाई माधोपुर,टोंक, अजमेर,नागौर, जोधपुर, पाली, भीलवाड़ा, बूंदी,कोटा,बारां,झालावाड़,चितौडग़ढ़ में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं दौसा,भरतपुर,धौलपुर,करौली,सिरोही, जालोर,उदयपुर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!