ऑफिस में मैनेजर पर कातिलाना हमला करने का प्रयास-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। ऑफिस में बैठे व्यक्ति पर हमला करने और मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में हाल बीकानेर मोटर्स के मैनेजर नरेन्द्र कुमार ने अभिताभ दीक्षित,श्रवण कुमार,शिव कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बीकानेर मोटर्स जयपुर रोड़ पर 30 मई की है। परिवादी ने बताया कि आरोपी एकराय होकर उसके ऑफिस में आए। जहां पर आरोपियों ने उस पर कातिलाना हमला करने का प्रयास किया और मारने की धमकी दी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!