राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध मादक पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई श्रीगंगानगर के कोतवाली पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने अवैध हेरोइन के साथ पूर्व अध्यक्ष विकास को 20 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के लिंक अंतरराष्ट्रीय हेरोइन तस्करी गिरोह से होने की संभावना है। कोतवाली पुलिस की ओर से गिरफ्तार आरोपी विकास पूर्व में सूरतगढ़ पीजी कॉलेज का छात्रसंघ अध्यक्ष रह चुका है। जानकारी के अनुसार विकास ने डबल एमए कर रखी है।





