You are currently viewing शादी में गई महिला को नशे की गोलियां देकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप-Bikaner News 

शादी में गई महिला को नशे की गोलियां देकर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप-Bikaner News 

Bikaner News 
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी में गई महिला को झांसे में लेकर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला मुक्ताप्रसाद पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ा है। जहां पर पीडि़ता ने पांच पुरूषों व तीन महिलाओं के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि वह कुछ दिन पहले रिश्तेदार की शादी में गई थी। तब पांचू निवासी आरोपी उससे मिला। वह उसे विश्वास में लेकर पांचू ले गया, जहां उसने व उसके साथियों ने बलात्कार किया। उसके साथ मारपीट की।

 

घटना के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने उसके गहने ले लिए। बाद में बीकानेर लेकर आ गए। एक दिन आरोपी ने गहने देने के बहाने बुलाया और उसे जबरन जोधपुर ले गया। वहां पर उसने व उसके साथियों ने कई बार बलात्कार किया। पीडि़ता ने बताया कि आरोपी उसे नशे की गोलियां व इंजेक्शन देते और बारी-बारी से बलात्कार करते। आरोपियों ने उसे कई दिनों तक जोधपुर में बंधक बनाकर रखा। वह आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।