Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दुर्गंध आने पर शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के आड़सर बास के वार्ड संख्या 26 की है। जहां पर अकेली रहने वाली बुजुर्ग महिला का शव मिला है।
घरों में अकेले रहने वाले बुजुर्गों के मौत की घटनाएं मानवीय संवेदनाओं को झकझोर रही है। जहां पर 85 वर्षीय महिला का तीन दिन पुराना शव मिला। जानकारी के अनुसार रतनी देवी पत्नी दीपचंद बरडिया अपने घर में अकेले रहती थी। गत शनिवार सुबह पड़ोसियों ने उन्हें अंतिम बार देखा था। मंगलवार सुबह उसके घर से दुर्गंध आने पर संभाला, तो वृद्धा घर के अंदर मृत अवस्था में पड़ी थी। जानकारी के अनुसार शव गत शनिवार रात को आई आंधी की मिट्टी से सना पड़ा था। इससे वृद्धा की मृत्यु शनिवार को होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। मृतका के परिजनों के आग्रह पर बिना पोस्टमार्टम ही अंतिम संस्कार किया गया।





