गंगाशहर क्षेत्र में शव मिलने का मामला,हत्या कर शव फेंकने का अंदेशा!-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। मंगलवार सुबह गंगाशहर थाना क्षेत्र के चांदमल बाग के एक किनारे पर मिले शव के बाद आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी और मामले की जांच शुरू की। शव कुतों द्वारा कुछ नोंचा हुआ था और दुर्गंध आने लगी थी। शायद इसी से शव होने की सूचना मिली। मृतक की पहचान बिहारी युवक नंदन के रूप में हई है, जो करीब पच्चीस साल का है। ये इसी क्षेत्र में मजदूरी का काम करता था। युवक की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।

 

युवक की मौत कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है कि हत्या कब हुई है? नंदन के परिजनों से संपर्क किया जा रहा है, जिसके बाद ही घटनाक्रम के बारे में पता चल सकता है। माना जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या 25 मई के आसपास हुई है। उसके बाद शव को यहां लाकर फैंका गया। फिलहाल उसके कुछ साथियों पर शक है। जिनका पता लगाया जा रहा है। जल्दी ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा कर सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!