8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी,यहां देखें रिजल्ट-Board Result 2025

Board Result 2025 राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 12वीं के बाद आज 8वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। राजस्थान शिक्षा विभाग ने आठवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पाली से ऑनलाइन जुड़कर रिजल्ट घोषित किया। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय की ओर से आयोजित प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 8) का रिजल्ट इस बार भी ग्रेडिंग सिस्टम पर जारी किया गया है। स्टूडेंट्स को मार्क्स के बजाय ग्रेडिंग दिया जा रहा है। रिजल्ट  https://rajshaladarpan.rajasthan.gov.in/ साइट पर देखा जा सकता है। इसके अलावा प्राइवेट स्कूल पोर्टल पर भी रिजल्ट उपलब्ध रहेगा। जानकारी के अनुसार 80 प्रतिशत विद्यार्थियों को ए ग्रेड मिली है।

कक्षा-8 परीक्षा 20 मार्च से दो अप्रैल तक राज्य के समस्त जिलों में हुई। इस परीक्षा में कुल 12 लाख 64 हजार 618 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय की ओर से ली गई इस परीक्षा का संचालन जिलों में डाइट्स के माध्यम से किया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!