Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नर कंकाल मिलने की खबर सामने आयी है। जिसके बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना लूणकरणसर पुलिस थाना क्षेत्र के हाफासर-कालासा मार्ग पर स्थित एक खेत की है। जहां पर एक नर कंकाल मिलने की खबर से हड़कंप मच गया। स्थानीय ग्रामीण की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम को बुलाकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कंकाल हाफासर गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर खेत में मिला है। प्रारंभिक जांच में यह करीब 15 दिन पुराना बताया जा रहा है। शव पूरी तरह गल चुका है और सिर्फ कंकाल बचा है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह किसी पुरुष का है या महिला का।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एफएसएल की टीम को सूचना दी गयी। जिसके बाद मौके से साक्ष्य जुटाए गए है और प्रथम दृष्टया मानव कंकाल बताया जा रहा है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लापता लोगों का पता लगा रही है।
