Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 18 वर्षीय युवक की टैक्सी से गिरने के कारण मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र में 11 मई को खान कॉलोनी की है। इस सम्बंध में मृतक के रिश्तेदार देवनाथ मंडल निवासी बिहार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका रिश्तेदार बिरर्जुन कुमार किराने की दुकान में काम करता था। 11 मई को सामान सप्लाई करने के लिए टैक्सी से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में टैक्सी से गिर गया। जिसके चलते उसे गंभीर चोटें लगी और पीबीएम ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।