राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। आज भी पाकिस्तान ने जम्मू से गुजरात तक कई शहर में ड्रोन से अटैक करने की नाकाम कोशिश की है। भारत की डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है।
वही दूसरी और बीकानेर में शाम सात बजे से ब्लैक आउट के निर्देश दिए गए थे। शाम होने के साथ ही शहर में ब्लैक आउट का असर देखने को मिला।
युवाओ की टोलिया अलग अलग जगहों पर राष्ट्रहित में अपना कर्तव्य निभाती हुई दिखी। युवाओ की टोलिया शहर के अँदुरनी क्षेत्र में आमजन से नियमों की
पालना करती हुई नजर आई। वहाँ कई जगह पर युवा ख़ुद लाइट को बंद करते हुए नज़र आए। सड़को पर भी लगातार पुलिस की ग़श्त जारी है।



