Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में समाजसेवी और उप प्रधान प्र्रतिनिधि का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा क्षेत्र की है। जहां पर सड़क हादसे में उप प्रधान प्रतिनिधि सोहनलाल विश्नोई की मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार सोहनलाल अपने साथी के साथ मुकाम से गाड़ी में नोखा की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसमें उप प्रधान प्रतिनिधि सोहनलाल विश्नोई की मौत हो गयी। वहीं उनके साथी जगदीश विश्नेाई व एक अन्य घायल हो जाने की सूचना मिली है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी पहुंचना शुरू हो गए। सोहनलाल विश्रोई लगातार कई वर्षो से तीर्थस्थल मुकाम से जुड़े हुए थे। सोहनलाल लगातार सामाजि कार्यो में अग्रणी रहते थे। सोहनलाल विश्नेाई के निधन की सूचना के साथ ही पुरे कस्बे में शोक की लहर छा गयी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है।
