हाईवे पर हादसे का मामला,सड़क हादसे में एक की मौत,10 घायल-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क हादसे में एक की मौत हो जाने और 11 के घायल हो जाने की अपड़ेट सामने आयी है। घटना देर शाम को श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के जीएसएस के पास की है। जहां पर आमने-सामने से आ रही गाडिय़ों में भिड़ंत हो गयी। कार और बोलेरो के बीच हुई भिड़ंत में दोनो गाडिय़ां बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गयी। इस हादसे में एक की मौत हो गयी है। वहीं 11 लोग घायल हुए है। जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

दुर्घटना में कार सवार घेवड़ा,तिवंरी,जोधपुर निवासी चार जनें अपनी रिश्तेदारी में धीरदेसर पुरोहितान जा रहें थे। इसमें अशोक सिंह राजपुरोहित की मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। इसी कार में सवार मृतक के भाई देवीसिंह राजपुरोहित,रेवंतसिंह,जेठूसिंह गंभीर रूप से घायल हो गए है। वहीं बोलेरो में एक महिला सहित 7 जने सवार थे व सभी घायल हुए है। बोलेरो सवार लालमदेसर मगरा निवासी नवविवाहित जोड़ा कि शन व किशन की पत्नी उमराव के साथ-साथ विनोद, राजेश,दिनेश कुशाल तथा बोलेरो चालक राकेश घायल हुए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!