IPL 2025 राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आईपीएल का रोमांच अपने चरम पर है। वहीं दूसरी और आईपीएल के मैचों पर जमकर सट्टा हो रहा है। डिजीटल होते जमाने में सट्टा भी लगातार डिजीटल हो रहा है। आज गुजरात और दिल्ली की टीमों के बीच पहला मैच खेला गया। गंगाशहर पुलिस ने इस मैच पर सट्टे की सूचना पर कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने एसपी कावेन्द्र सागर के निर्देशन और थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में दबिश दी। पुलिस टीम ने कादरी कॉलोनी में रूम मीटिंग ऐप के जरिये हो रही सट्टेबाजी पर कार्रवाई करते हुए एक बुकी को पकड़ा है। जिसके पास से लाखों का हिसाब किताब मिला है। पुलिस मामले की जंाच में जुटी है।



