राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। शादी समारोह में खराब भोजने के चलते लोगों की तबीयत बिगडऩे को लेकर खबर सामने आयी है। घटना नागौर से जुड़ी है। जहां पर लाडऩूं शहर के कालीजी चौक में एक शादी समारोह में रात्रिभोज के बाद सुबह लोगों की तबीयत बिगड़ गयी। उल्टी-दस्त, पेटदर्द से ग्रसित बेहाल लोग स्थानीय राजकीय चिकित्सालय पहुंचने लगे। जहां पर फूड पाइजनिंग पीडि़तों का उपचार शुरू किया। अस्पताल में फूड पाइजनिंग के शिकार 100 से अधिक लोग पहुंच गए। पीडि़तों में 65 को सरकारी तथा अन्य को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
अस्पताल में बड़ी संख्या में उल्टी-दस्त और पेटदर्द के पीडि़त पहुंचे। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए वार्ड के बाहर बरामदे में ही बेड लगाकर उपचार किया गया। सभी लोग फूड पाइजनिंग के कारण बीमार हुए थे। काफी रोगियों की स्थिति में सुधार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं करीब 20-25 पीडि़तों का देर शाम तक उपचार चलता रहा। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण किसी खाद्य पदार्थ के खराब हो जाने के बाद भी परोस दिया गया। जिसे खाने के बाद लोगों को फूड पाइजनिंग हो गई।
Leave a Comment