32 हजार नशीली गोलियों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अवैध नशीली गोलियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने हजारों अवैध नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अनूपगढ़ के नेशनल हाईवे 911 पर की है। पुलिस ने आरोपियों से 32 हजार नशीली गोलियां बरामद की हैं। साथ ही माल की ढुलाई में इस्तेमाल की गई कार भी जब्त कर ली है। आरोपियों की पहचान संदीप सिंह और गौरव कुमार सिंधी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे नशीली गोलियां श्रीगंगानगर से 5 लाख रुपये में खरीदकर लाए थे। इन्हें अनूपगढ़ में बेचने की योजना थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!