गोल्ड़ लोन के लिए सोने में गड़बड़ी कर बैंक को लगाया चूना-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। नकली सोने को असली बताकर गोल्ड़ लेने और धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जेएनवीसी पुलिस थाने में कांता खतुरिया कॉलोनी शाखा प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया के धीरज खंडेलवाल ने चेतन,हेमंत,प्रकाश,राधा,रमजान,सदाकत,सीताराम,सुरजाराम,यश व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कॉला खतुरिया कॉलोनी में 20 मार्च 2023 से 17 अगस्त 2024 की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसकी शाखा में गोल्ड लोन के लिए नकली सोने को असली सोना बताया। जिसके बाद आरोपियों ने अन्य लोगोंं की मदद से नकली सोने को असली बता दिया और उससे ज्यादा का लोन ले लिया। प्रार्थी ने बताया कि जब ऑडिट में गोल्ड को चेक किया तो गोल्ड़ मात्रा से बहुत कम मिला। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!