पहली बार चुप्पी तोड़ी बॉलीवुड़ एक्टर सलमान ने,बोले-जितनी उम्र भगवान-अल्लाह ने लिखी,उतनी तो जिएंगे,पढ़ें खबर-salman khan

salman khan राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने करीब एक साल बाद चुप्पी तोड़ी है। लगातार सलमान खान सुर्खियों में रहें जिसका कारण गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई की अदावत। लॉरेंस गैंग के शूटरों ने बीते अप्रैल में सलमान के घर पर फायरिंग भी की थी। जिसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा टाईट कर दी गयी थी। करीब एक साल के बाद सलमान ने चुप्पी तोड़ी और कहा कि भगवान-अल्लाह ने जितनी उम्र लिखी होगी, उतनी जरूर जिएंगे।
यह बात सलमान ने बुधवार रात फिल्म सिकंदर की प्रेस मीट में कही। सिक्योरिटी बढ़ाई जाने पर सलमान ने कहा, कभी-कभी इतने लोगों को साथ लेकर चलने से दिक्कत हो जाती है।
सलमान खान ने इन धमकियों के बीच फिल्म सिकंदर की शूटिंग की थी। सिक्योरिटी के चलते उनके सेट पर भी सिक्योरिटी बढ़ाई गई थी किसी भी बाहरी व्यक्ति को सेट पर आने की इजाजत नहीं थी।
बताते चलें कि फिल्म सिकंदर 30 मार्च को रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को गजनी डायरेक्ट कर चुके एआर मुरुगदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में सलमान खान, रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं, जबकि काजल अग्रवाल, शरमन जोशी और प्रतीक बब्बर भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग 25 मार्च से शुरू हो चुकी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!