विवाहिता ने ससुर पर लगाया दुष्कर्म करने आरोप

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता द्वारा ससुर पर दुष्कर्म का आरोप लगाने की खबर सामने आयी है। घटना घड़साना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में पीडि़ता ने अपने ससुर पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता ने बताया कि उसकी शादी 13 मई 2020 को घडसाना थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। 17 दिसंबर 2024 को वह घर पर अकेली थी, तब उसके ससुर ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, लेकिन उसके पति ने इस बात को गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद 8 जनवरी 2025 उसका ससुर एक अन्य व्यक्ति के साथ घर आया। वह व्यक्ति घर के बाहर खड़ा रहा और ससुर ने फिर से महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। पीडि़ता के शोर मचाने पर एक रिश्तेदार मौके पर पहुंचा। इसके बाद ससुर और उसके साथ आया व्यक्ति वहां से फरार हो गए। फिलहाल, घड़साना पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!