You are currently viewing शादी के 8 दिन बाद ही गहने और रूपए लेकर फरार हुई लूटेरी दुल्हन

शादी के 8 दिन बाद ही गहने और रूपए लेकर फरार हुई लूटेरी दुल्हन

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी के कुछ ही दिनों में माल लेकर लूटेरी दुल्हन के फरार हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना हनुमानगढ़ से जुड़ी है। जहां पर लुटेरी दुल्हन ने अपने पति को नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया और माल लेकर फरार हो गयी। इस सम्बंध में भादरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। जयवीर ने लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि उसके परिचित ने उसकी शादी संगीता कुमारी निवासी बिहार से करवाई ओर विश्वास दिलाया कि अच्छा परिवार है। शादी के एवज में प्रार्थी ने दो लाख रूपए भी दिए।

 

23 फरवरी को संगीता कुमारी के साथ विवाह सम्पन्न करवा दिया। 25 फरवरी को वे वापस गांव मुन्दडियाबड़ा आ गए। 5 मार्च को संगीता कुमारी ने रात में उसे कोई नशीला पदार्थ पिला दिया। इससे वह बेसुध हो गया। 5 मार्च की रात को संगीता कुमारी उसके घर में रखे सोने-चांदी के गहने, एक लाख रुपए नकद और अन्य कीमती सामान चोरी कर अपने साथ ले गई। सुबह जब वह उठा तो घर का सामान बिखरा हुआ था।

 

जेवरात-नकदी सहित अन्य कीमती सामान गायब था और संगीता कुमारी नहीं मिली। जब उसने परिचित को यह बात बताई तो उसने कहा कि वह विवाह करवाने के नाम पर लोगों से रुपए हड़पता है। अब लड़की वापस नहीं आएगी। साथ ही धमकी दी कि उनका बहुत बड़ा गिरोह है। यदि उसने कोई कार्रवाई की तो झूठे मुकदमे में जेल भिजवा देंगे।