राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दर्दनाक खबर सामने आयी है। जहां पर विवाहिता और मासूम की मौत हो गयी। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के मोमासर बास से जुड़ी है। जहां पर विवाहिता और उसकी छोटी बच्ची के शव पानी के कुंड में मिले है। जानकारी के अनुसार मोमास बास में रहने वाली विवाहिता चूकीदेवी और उसकी 8 वर्षीय बच्ची इंजल का शव पानी के कुंड में मिला है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। जिसके बाद दोनो के शव को कुंड से निकालकर उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में ले जाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment