You are currently viewing जगन्नाथ पैदल यात्रा कर कल लौटेगा संघ,होगा स्वागत

जगन्नाथ पैदल यात्रा कर कल लौटेगा संघ,होगा स्वागत

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भगवान जगन्नाथ की पैदल यात्रा पर निकले बीकानेर का संघ बीकानेर पहुंचेगा। जहां पर विभिन्न संगठनों और लोगों द्वारा स्वागत किया जाएगा। जानकारी के अनुसार कल दोपहर तीन बजे यह संघ जस्सुसर गेट पहुंचेगा। जहां से गाजे बाजे के साथ पारीक चौक तक संघ के भक्तों को स्वागत के साथ ले जाया जाएगा। इस दौरान रास्ते में कई जगह पर स्वागत होगा। बता दे कि यह संघ करीब तीन महीने पूर्व जगन्नाथ पैदल यात्रा पर निकला था। यह यात्रा कल 7 मार्च को बीकानेर पहुंचने के साथ पूर्ण होगी।