विवाहिता को ससुराल पक्ष ने दहेज के लिए मारपीट कर निकाला घर से

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता को ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट कर घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नापासर पुलिस थाने में कल्याणसर उतरादा के रहने वाले सोदर पुरोहित ने श्याम सुंदर,दिनेश,नवरतन,मुनी,मिनाक्षी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 7 मार्च 2019 की बतायी जा रही है। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी शादी श्यामसुंदर के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही आरोपी उसे दहेज के लिए अलग-अलग डिमांड करने लगे। दहेज की डिमांड पुरी होने के कारण आरोपी उसे तंग परेशान करने लगे और मारपीट कर घर से निकाल दिया। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष ने उसका स्त्रीधन भी हड़प लिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!