राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रात के समय में घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना नेाखा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पीडि़ता के अनुसार, 21 फरवरी 2025 को वह अपने घर में अकेली थी। इसी दौरान नोखा निवासी सुंदर चुपके से उसके घर में घुस आया। जब महिला सोने के लिए बिस्तर पर गई, तब आरोपी ने उसका मुंह हाथ और ओढऩी से दबाकर दुष्कर्म किया और फरार हो गया।
अगले दिन 22 फरवरी को आरोपी सुंदर अपनी मां, भाई, भाभी और पिता के साथ पीडि़ता के घर पहुंचा। उन्होंने महिला पर आरोप लगाया कि वह उनके बेटे पर झूठा इल्जाम लगा रही है। इतना ही नहीं, उन्होंने महिला को वैश्या कहकर अपमानित किया और लाठी-घूंसों से मारपीट की। पीडि़ता ने बताया कि वह किसी तरह उनसे बचकर थाने पहुंची। लेकिन उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब जिला पुलिस के आदेश पर मामला दर्ज किया गया है।