You are currently viewing बीकानेर: घर पर बिजली का बिल आया 29 करोड़ का,उड़ गए होश,पढ़ें खबर

बीकानेर: घर पर बिजली का बिल आया 29 करोड़ का,उड़ गए होश,पढ़ें खबर

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर से अजब गजब खबर सामने आयी है। जहां पर एक व्यक्ति के घर के बिजली का बिल 29 करोड़ आ गया। जैसे ही उसने बिल तो देखा तो उसके एकबारगी तो होश उड़ गए और उसके समझ में ही नहीं आया कि आखिर हुआ क्या। मामला नोखा शहर के पीपली चौक से जुड़ा है। इस सम्बंध में नवीन भट्टड़ ने बताया- मेरे घर का बिजली कनेक्शन मोहनलाल रामलाल (दादा) के नाम का है। नोखा में ही मेरी दाल मिल भी है। मेरे घर का बिजली बिल 14 फरवरी को जनरेट हुआ था।
दोपहर में मोबाइल पर जोधपुर विद्युत वितरण निगम की ओर से मैसेज आया। स्क्रीन पर फरवरी महीने का बिजली बिल 29 करोड़ दिखा।
दाल कारोबारी नवीन ने बताया कि उनके घर 6 किलोवाट का सोलर प्लांट लगा हुआ है। इस कारण बिजली का बिल हर महीने करीब 1000 रुपए ही आता है। 5-6 महीने का एक साथ ही बिल पेमेंट करते हैं। फोन पर अधिकारियों से बात नहीं हुई इसलिए पता नहीं चल पाया है कि इतना बिल क्यों आया। निगम के ऑफिस जाएंगे, जहां से बिल के बारे में जानकारी मिलेगी। एक्सईएन विजय सिंह ने बताया- रीडिंग सबमिट करते समय ही कोई समस्या रह गई होगी, जिस कारण यह राशि प्रिंट हुई है। उपभोक्ता की समस्या का समाधान शीघ्र ही करवा दिया गया। नई राशि का बिल भी अपडेट कर दिया गया है। उपभोक्ता को 2,847 रुपए का बिल दिया गया है।