You are currently viewing इन्हें बनाया गया बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष

इन्हें बनाया गया बीकानेर शहर भाजपा अध्यक्ष

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर में भाजपा शहर अध्यक्ष के लिए कार्यकर्ताओं का इंतजार खत्म हो गया है। आज संभाग कार्यालय में जिला अध्यक्ष के लिए सुबह से ही मंथन और बैठकों का दौर जारी रहा।प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता लगातार स्थानीय नेताओं और आलाकमान से चर्चा में जुटे रहे। जिसके बाद शहर अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगी है।
भाजपा ने निवर्तमान पार्षद और महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुमन छाजेड़ को अब शहर जिला अध्यक्ष बनाया है। जिसके बाद भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने छाजेड़ केा बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दौरान संभाग कार्यालय में बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता मौजूद रहें। बता दे कि कल जिला अध्यक्ष के लिए नामाकंन हुए थे। नामांकन करने वालों में महावीर रांका,मोहन सुराणा,अशोक प्रजापत,अविनाश जोशी,सुमन छाजेड़,राजेन्द्र पंवार,अनिल शुक्ला शामिल थे।